Home » News feed » लाइफस्टाइल » Pulse Oximeter : कोरोनाकाल में ऑक्सीमीटर से ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करे

Pulse Oximeter : कोरोनाकाल में ऑक्सीमीटर से ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करे

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Pulse Oximeter: आजकल न्यूज़ और इंटरनेट पर कोरोना, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही एक और चीज़ के बारे में बहुत सुनने को मिल रहा है और वो है ऑक्सीमीटर। तो आखिर क्या है यह उपकरण, कैसे काम करता है ये? और कोरोना काल में क्यों इतना जरूरी हो गया है यह, जानेंगे इन सबके बारे में आज यहां।

क्या है ऑक्सीमीटर?

ऑक्सीमीटर ब्लड में ऑक्सीजन लेवल चेक करने का छोटी सी मशीन है जो दिखने में किसी कपड़े या पेपर क्लिप के समान होती है। और सबसे अच्छी बात कि इसे कहीं भी कैरी किया जा सकता है। शायद इसी वजह से इसे पोर्टेबल ऑक्सीमीटर भी कहा जाता है।

कैसे काम करता (pulse oximeter uses) है यह उपकरण?

oximeter use: ऑक्सीजन लेवल चेक के लिए इसे हांथ की किसी भी उंगली में फंसाएं। जांच के दौरान ऑक्‍सीमीटर में अपनी उंगली ठीक से सेट करें। क्योंकि ऐसा न करने पर रीड‍िंग गलत हो सकती है। ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन लेवल के साथ हार्ट बीट भी चेक करता है। कुछ एक सेकेंड के भीतर ही सारी जानकारी ऑक्सीमीटर के स्क्रीन पर शो होने लगती है।

pulse oximeter readings | oximeter readings 

कितना ऑक्सीजन लेवल (blood oxygen level) होना चाहिए?  

एक सामान्य शख्स के खून में ऑक्सीजन का लेवल या कहें कि SpO2 का लेवल 95 से 100 के बीच होता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह 92 से 90 तक भी आ जा रहा है। तो ऐसे में घबराने की जगह डॉक्टर्स से संपर्क करें। और जिस भी शहर में हैं वहां ऐसे अस्पताल की खोजबीन शुरू कर दें जहां पर वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को हर एक घंटे पर ऑक्सीमीटर द्वारा ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े:  General Knowledge Quiz: लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती है?

कितनी पल्स रेट (pulse oximeter)होना चाहिए : fingertip pulse oximeter

  •  किसी स्वस्थ वयस्क की एक मिनट में 72 बीट्स होती है, लेकिन कई बार जेंडर, प्रोफेशन और लाइफ स्टाइल के मुताबिक यह कम-ज्यादा हो सकती है।
  • यदि आप एथलेटिक हैं तो आपकी पल्स एक मिनट में 50 से 60 हो सकती है।
  • नवजात शिशुओं की बीट्स एक मिनट में 160 तक होती है। एक्टिव होने पर उनकी बीट्स 100 से 120 बीट्स तक पहुंच जाती है।
  • गर्भावस्था में सतर्क रहें किसी भी गर्भवती की हार्ट रेट एक मिनट में 150 बीट्स तक हो जाती है। इस दौरान शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ने से हृदय को रक्त-संचारित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। गर्भवती के लिए यह नॉर्मल है, लेकिन बीपी चेक करवाते रहना चाहिए।
यह भी पढ़े:  असली और नकली पनीर कैसे पहचाने, आपके स्वास्थ्य के लिए यह जानना बहुत जरुरी है

इसलिए जरूरी है घर में ऑक्सीमीटर 

कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट ऑक्सीमीटर घर पर रखने की सलाह इसलिए दे रहे हैं जिससे लोग अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। और स्थिति गंभीर होने से पहले ही मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही इलाज भी हो सके।

कितना जरूरी है पल्स ऑक्सीमीटर

पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल सिर्फ कोरोना के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि उन मरीजों के लिए भी होता है जिन्हें सांस या फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी जैसे अस्थमा, खांसी आदि हैं। पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से मरीजों में ऑक्सीजन लेवल पता करके यह अंदाजा लगाया जा सकता है उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है या नहीं। साथ ही बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या फिर दिल से संबंधित बीमारी है तो ऐसे मरीजों के लिए भी पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

Spo2 level कैसे चेक करे 

कोरोना पीड़ित मरीज के खून में ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। पल्स ऑक्सीमीटर मरीज के हाथ की उंगली में लगाया जाता है। ऑक्सीमीटर में लगे सेंसर बताते हैं कि खून में मौजूद ऑक्सीजन का प्रवाह कैसा है। ऑक्सीजन के प्रवाह की रीडिंग SpO2 में आती है। यह रीडिंग ऑक्सीमीटर की डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देती है।

यह भी पढ़े:  'फिट इंडिया फ्रीडम रन' का आयोजन गाँधी जयंती पर

किस उंगली में लगाएं पल्स ऑक्सीमीटर

अधिकतर डॉक्टर पल्स ऑक्सीमीटर को हाथ की बीच की या तर्जनी (अंगूठे के पास वाली) उंगली में लगाते हैं। वैसे इसे हाथ या पैर, दोनों में से किसी भी उंगली या अंगूठे में लगाकर ऑक्सीजन लेवल चेक किया जा सकता है।

Oximeter Price

pulse oximeter price | oximeter price | best pulse oximeter india | oximeter amazon

1. Da Vinci’s Optimised Pulse Oximeter and SpO2 Blood Oxygen Saturation Monitor

Buy Now 

2. K-Life FTP-103 Finger Tip Pulse Oximeter measuring SpO2 and Pulse Rate suited for Adults (Blue Colour, 1 unit in box comes along with accessories)

Buy Now 

Pulse oximeter readings chart

pulse oximeter readings chart

Oximeter app

कहीं भी पल्स ऑक्समीटर ऐप और अपने बिल्ट-इन सेंसर के साथ, अपने घर या अपने कार्यालय में – जब भी आप जागते हैं, अपने ऑक्सीजन संतृप्ति और हृदय गति की जांच करें

डाउनलोड करे APP

What are the 2 readings on a pulse oximeter?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, सामान्य पल्स ऑक्सीमीटर रीडिंग आमतौर पर 95 से 100 प्रतिशत तक होती है। 90 प्रतिशत से कम मूल्यों को कम माना जाता है, और पूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता को इंगित करता है।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment