Home » News feed » लाइफस्टाइल » चवला, मीठी इमली: Immunity Booster है ये जंगली जलेबी फल, जानें इसके फायदे

चवला, मीठी इमली: Immunity Booster है ये जंगली जलेबी फल, जानें इसके फायदे

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Madras Thorn: आज हम आपको जंगल जलेबी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक और महत्वपूर्ण होती है.

जंगली जलेबी को इन नामों से भी जाना जाता है

जंगली जलेबी को विलायती इमली, गंगा जलेबी, मीठी इमली, चवला, दक्कन इमली, मनीला टेमरिंड, मद्रास थोर्न जैसे नामों से भी जाना जाता है. जंगली जलेबी मैक्सिको से आकर हमारे देश के जंगलों में आ गयी है।

भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं ये विटामिन तत्व 

जंगल जलेबी में विटामिन सी, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे तमाम तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसकी छाल के काढ़े से पेचिश तक ठीक हो जाती है।

इन देशों में बहुत  किया पसंद जाता है 

मैक्सिको से भारत तक के सफर के दौरान जंगली जलेबी को दक्षिण पूर्व एशिया में खूब पसंद किया गया. इसलिए यहां के तमाम देशों में इसके वंशज फल-फूल रहे हैं. फिलिपीन्स जैसे कई देशों में तो न केवल इसे कच्चा खाया जाता है बल्कि यह कई प्रकार के व्यंजन बनाने में भी उपयोगी है।

यह भी पढ़े:  General Bipin Rawat Early Life, Childhood & Education and Military career

जलेबी की तरह होता है स्वादिस्ट मीठा 

विज्ञान ने जंगल जलेबी की वानस्पतिक नाम-Pithecellobium Dulce दिया है और इनका रिश्ता नाम की बजाए अपने गठीलेपन के कारण मटर से जोड़ दिया है. इसलिए इसे मटर प्रजाति का माना जाता है. इसका फल सफेद और पक जाने पर लाल हो जाता है और स्वाद तो नाम के अनुरूप जलेबी की तरह मीठा होता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद 

जंगल जलेबी को त्वचा रोगों और आंखों की जलन में भी उपयोगी माना गया है. जानकार बताते हैं कि इस पेड़ की पत्तियों का रस दर्द निवारक का काम करता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में है मदद करता है 

जंगल जेलेबी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. इसके नियमित रूप से सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है. इसे जबरदस्त इम्युनिटी बूस्टर भी कहा जाता है और इस कोरोना महामारी के दौर में हमें सबसे ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाने की ही जरूरत है।

यह भी पढ़े:  10 Best Yoga Aasan : योगासन के फायदे

आपको रखें जवान 

जानकारों के मुताबिक जंगल जलेबी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. त्‍वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जंगल जलेबी की छाल किसी औषधि से कम नहीं है. जिन लोगों को त्वचा से संबंधित समस्या है उन लोगों को इसकी छाल के साथ कच्ची हल्दी और संतरे के छिलके के साथ पीसकर त्वचा पर  लगाने से निखार आता है।

शुगर को करती है दूर 

जंगल जलेबी से मधुमेह का भी इलाज होता है. कहा जाता है कि यदि महीने भर तक नियमित रूप से जंगल जलेबी खाई जाए तो शुगर नियंत्रित हो जाती है।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment