काढ़ा बनने की विधि: आप सभी जानते है की (Covid 19) कोरोना की दूसरी लहर ने हमारे देश को जोकझोर दिया। इस लहर ने देश के सभी हिस्सों में आक्रमकता दिखाई है। शहर से ले कर गांव तक सभी जगह ये वायरस पहुंच चूका है। इस दूसरी लहर ने बच्चो से लेकर बुजुर्ग सभी को प्रभावित किया है।
हमारे देश के वैज्ञानिक डॉक्टर और सरकार इस वायरस पर काबू पाने के लिए Covid 19 वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है और नयी वैक्सीन बन रही है। विश्व में भी दूसरे देशो ने भी इस कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगभग वैक्सीन बना ली है।
लेकिन मुख्य बात ये है की हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ( immune system) कैसे बढ़ाये। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको आयुर्वेदिक काढ़ा लेना बहुत जरुरी है। इसके अलावा हमारे शरीर को रोगो से लड़ने की शक्ति के लिए हमें नियमित रूप से व्यायाम, योगा, फल, हरी पत्तेदार सब्जिया, दाल आदि शामिल करना होगा। आज हम बात करेंगे कैसे आसानी से आप घर की सामग्री से काढ़ा बनने की विधि के बारे में।
मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग के अनुसार घर पर आसानी से काढ़ा बनने की विधि बताई गयी है। जिससे आप घर की चीजों से आसानी से काढ़ा बना सकते है।
आयुष काढ़ा रेसिपी
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये काढ़ा, कोरोना को हराना है आयुर्वेदिक काढ़ा बनाना सीखे घरेलु चीजों से।
आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- तुलसी पत्ती 3 से 4
- 1 लीटर पानी
- एक छोटा चमच दाल चीनी
- 1 छोटा चमच काली मिर्ची
- शुंठी सूखा अदरक
- मुनक्का
काढ़ा बनने की विधि
इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 लीटर पानी में तुलसी के 3 से 4 पत्ते , एक छोटा चमच दाल चीनी,शुंठी सूखा अदरक, एक छोटा चमच काली मिर्च और मुनक्का को मिला कर उबाल ले और छान कर हल्का गुनगुना पीने में उपयोग ले। आयुर्वेदिक काढ़ा दिन में दो बार पिए। स्वाद के अनुसार इसमें गुड़ या ताजा निम्बू मिला सकते है।
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नियम
Covid 19 कोरोना को हराने के लिए आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना अति आवश्यक है।
ऐसे करे अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत।
- ताजा पक्का हुआ और हल्का भोजन खाये, जो आसानी से पच सके।
- शुंठी, दालचीनी, त्रिकटी जैसी आयुर्वेदिक औषधि का काढ़ा बना कर सेवन करे।
- शरीर में पानी की कमी ना होने दे।
- देर से पचने वाले और मीठे भोज्य पदार्थो के सेवन से बचे।
- अल्कोहल और धूम्रपान नहीं करे।
- पूरी 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले।
- कम से कम 30 मिनिट तक प्राणायाम तथा योगासन का अभ्यास जरूर करे।