Home » News feed » टेक और गैजेट्स » गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड कैसे बनाएं। जानिए पूरी प्रोसेस

गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड कैसे बनाएं। जानिए पूरी प्रोसेस

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड: नमस्कार साथियो! डिजिटल टेक ज्ञान ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आप सभी को पता होगा की गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी है जो की इंटरनेट से सम्बंधित सेवाए उपलब्ध कराती है। गूगल के पास दुनिया का सबसे तेज और बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन है। गूगल हर समय कुछ नया करता रहता है और लोगो को सुविधाजनक अच्छे से अच्छे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बनाता रहता है।

आप सभी को पता होगा की हमें अधिकतर लोगों की, कंपनियों की ऑनलाइन जानकारी खोजने में बहुत दिक्कत होती है। जैसे की नाम,पता,मोबाइल नंबर, वेबसाइट, किस प्रकार की कंपनी है, ईमेल आईडी क्या है इत्यादि। तो अब आपको ये सब खोजने में बहुत आसानी होने वाली है। जी हाँ गूगल आपके लिए एक नयी सर्विस लेकर आया है, जिससे आप या दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपना विजिटिंग कार्ड गूगल पर बना सकता है। चाहे आप खुद के लिए आपना गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाए या फिर अपनी कंपनी के लिए। आप दोनों के लिए वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बना सकते है।

यह भी पढ़े:  Live TV on Phones without Internet: अब बिना इंटनरेट के मोबाइल में देख पाएंगे मूवी और लाइव टीवी

गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको आपके मोबाइल में गूगल ऐप्प (Google) ओपन करना होगा।

Google People Cards: Create your own google virtual visiting card 

  1. अब इस गूगल ऐप्प के सर्च बॉक्स में add me to search लिखे। आपको गूगल पर सबसे पहली लिंक पर Add yourself to Google Search दिखेगा, अब आप Get Started पर क्लिक करे।
  1. इसके बाद एक एक फॉर्म खुलेगा जिसमे बहुत सारी जानकारी के बारे में पूछा जायेगा। लेकिन जरुरी सिर्फ चार जानकारी भरकर आप आपका गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बना सकते है।

इस कार्ड की जरुरी जानकारी जो आपको भरनी है :

  • आपका नाम (Name)
  • पता (Location)
  • आपके बारे में (About)
  • आप क्या करते हो (Occupation)

ये जानकारी भरने पर ही आपकी वर्चुअल विजिटिंग आईडी बनेगी।

यह भी पढ़े:  Nintendo Switch 2023 successor with OLED display- Animal Crossing: New Horizons Edition - Switch

फिर इसके बाद आप ऑप्शनल जानकारी भरेंगे, यह आपके ऊपर है आप जानकारी भरना चाहते हो या नहीं। आप चाहे तो भरे या न भरे आपका  वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बन जायेगा।

  • आपका काम
  • शिक्षा
  • आपके घर का पता
  • अगर आपकी कोई वेबसाइट हो तो उसका यूआरएल।
  • आपकी सोशल प्रोफाइल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि जोड़ सकते हो
  • आपका ईमेल
  • मोबाइल नंबर
  1. ये सब भरने के बाद Preview बटन पर क्लीक करे।

जैसे ही आप प्रीव्यू बटन पर क्लीक करेंगे आपकी प्रिव्यू वर्चुअल विजिटिंग आईडी दिखेगी। जिसमे आपका नाम, पता, आपके बारे में, आप क्या करते हो इन सब की जानकारी आपके वर्चुअल विजिटिंग कार्ड में दिखेगी। अगर आप अडिशनल जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या सोशल प्रोफाइल भी जोड़ते हो तो वो सब इसमें दिखाई देगा।

यह भी पढ़े:  Aadhaar Authentication History: आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है, दो मिनट में एसे करें चेक

जैसे ही आप Save बटन पर क्लिक करेंगे आपका गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बन जायेगा।

जिसे आप किसी के भी साथ शेयर कर सकते है। या जो व्यक्ति आप से संपर्क करना चाहता है वो गूगल पर सर्च कर आपसे संपर्क कर सकता है।

क्या है गूगल फॉर इंडिया

गूगल वर्चुअल विजिटिंग कार्ड क्या है?

यह एक प्रकार से आपके विजिटिंग कार्ड जैसा ही है, लेकिन यह सॉफ्ट कॉपी के रूप में होता है, जिसे आप इंटरनेट पर हर किसी के साथ शेयर कर सकते है।

इस लेख की जानकारी आपको कैसी लगी हमें कम्मेंट जरूर करे | यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर  करे |


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment