Home » News feed » लाइफस्टाइल » गर्मी में कौन कौन से फल खाने चाहिए? – fruits in summer

गर्मी में कौन कौन से फल खाने चाहिए? – fruits in summer

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

गर्मियों में सभी को अच्छे फल खाना जरुरी है, क्योकि इससे शरीर में पोषक तत्त्व और पानी नियंत्रित रहता है। आज हम ऐसे  कुछ खास फलो के बारे में बात करेंगे।

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जो गर्मियों (summer fruits) के दिनों में सबसे ज्यादा परेशान करती है। जो लोग इस समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए गर्मियों में इस समस्या को कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल होता है। नियमित जीवनशैली और खानपान पर ध्यान रखकर इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

गर्मी में कौन कौन से फल खाने चाहिए?

गर्मी से बचाव के लिए कौन सा फल सर्वोत्तम है?

1.स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन (एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक), विटामिन सी, पोटेशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

2.केला

पोटेशियम से भरपूर और सोडियम में कम आहार हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगों और स्ट्रोक से बचाता है। केला एक ऐसा फल है, जो पाचन को भी बढ़ावा देता है, लोगों को लंबे समय तक पूर्ण महसूस करने में मदद करता है और हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:  खाना खाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है

3.आम

हम आम से प्यार करते हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट होते हैं लेकिन, हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी आम एक बेहतरीन फल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आम फाइबर और बीटा कैरोटीन का एक बड़ा स्रोत है, दोनों ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी हैं।

4.कीवी

एंटीऑक्सिडेंट और खनिज से भरपूर इस फल में फाइबर, विटामिन सी और फोलेट शामिल होते हैं, जो पाचन में सुधार, इम्यूनिटी को बढ़ावा देने और स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करते हैं। कीवी रक्तचाप से होने वाली बीमारियों जैसे स्ट्रोक, दिल के दौरे आदि को भी रोक सकते हैं।

5.तरबूज

यह कम कैलोरी वाला फल मीठा और ताजा होता है। इसे अपने फलों के सलाद, या जूस के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और ए, पोटेशियम, अमीनो एसिड, लाइकोपीन, सोडियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है जो शरीर को हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े:  Good Friday 2022: Wishes, messages, quotes, WhatsApp

6.अंगूर 

गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा  में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं। प्यास बुझाने में ये मददगार होते हैं।

7.संतरा 

रसीला संतरा गर्मी में मन को खूब भाता है।  विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मददगार है।  रेशों से भरपूर संतरा आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

8.खरबूज (Melons)

खरबूज को गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इसके साथ पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड, विटामिन A और B, एडेनोसिन नमक एंटीकोएगुलेंट एवं सोडियम भी पाया जाता है।

यह प्रेगनेंट लेडी और बच्चों को हेल्दी रखता है और थकान को भी कम करता है। साथ ही यह हार्ट और कैंसर की बीमारी से भी बचाता है।

9.लीची (Lychee)

गर्मी के मौसम में फलों की दुकानों पर लीची की भरमार देखने को मिल जाती है। गर्मी में इसे जरूर खाना चाहिए। ये आपकी बॉडी को ठंडक प्रदान करती है और इसको खाने से अधिक खाने की इच्छा नहीं होती।

यह भी पढ़े:  विवाह जीवन में बांधने से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग की महत्वपूर्ण बाते

10.आलूबुखारा

यह छोटा-सा आलूबुखारा कई गुणों की खान है. इसकी तासीर ठंडी होती है. यह विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है. इसमें मौजूद फाइबर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह आंखों के लिए भी अच्छा होता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को नकसीर फूटने (नाक से खून आना) की समस्या हो जाती है. ऐसे में रोज एक आलूबुखारा खाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आलूबुखारे में ऑक्सालिक एसिड होता है, इसलिए जिन लोगों को पत्थरी हो, वह आलूबुखारा न खाएं.

11.अनानास

अनन्नास की तासीर ठंडी होती है, जो कि प्रोटीन और वसा पचाने में मदद करता है. इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज से निजात दिलाता है. साथ ही, यह जलन विरोधी होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाता है.


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment