Home » News feed » सरकारी योजना » E Shramik Card Registration 2023: ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, CSC e-shram Card

E Shramik Card Registration 2023: ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, CSC e-shram Card

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

E-Shram Registration 2023: eShram Card की जानकारी श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन | ई-श्रमिक कार्ड registration | ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन | ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म | e सरमीक कार्ड | श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए | श्रम कार्ड न्यू रजिस्ट्रेशन | pvc e shram card online apply | e shramik card registration | E Shramik Card Registration | CSC e-shram Card | E-Shram Portal Registration CSC Login | ई-श्रम पोर्टल 2022 | e Shramik Card रजिस्ट्रेशन CSC लॉगिन के बारे में इस लेख में पूरी जानकारी दी गयी है। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर आखरी तक जरूर पढ़े, आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गयी है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने देश के कामगार श्रमिको को सरकार की योजनाओ का लाभ देने तथा अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए, ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन योजना शुरू की है। इसके तहत देश के श्रमिकों को एक यूनिक आईडी श्रमिक कार्ड दिया जायेगा। जिससे श्रमिक को सभी तरह के सरकारी लाभ दिए जायेंगे।

श्रम मंत्रालय देश के कामगारों के हितों की रक्षा और सुरक्षा करते हुए, विभिन्न श्रम कानूनों, जो श्रमिकों की सेवा और संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में कल्याण को बढ़ावा देकर और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके देश के कामगार श्रमिकों के जीवन और सम्मान में सुधार लाने के लिए लगातार कार्यशील है।

यह भी पढ़े:  आधार की तरह अब वोटर आईडी कार्ड भी डाउनलोड होगा, जाने पूरी जानकारी हिंदी में

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

  • देश के सभी असंगठित कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना, जिसमें सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि शामिल हैं, जिन्हें आधार से जोड़ा जाना है।
  • असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में एकीकरण कर योजनाओ का लाभ देना।
  • पंजीकृत असंगठित कामगारों के संबंध में विभिन्न हितधारकों जैसे मंत्रालयों/विभागों/केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों के साथ एपीआई माध्यम के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना।
  • प्रवासी कामगारों की स्थिति और पता/वर्तमान स्थान और औपचारिक क्षेत्र उनके काम की जानकारी।
  • प्रवासी और सन्निर्माण कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
  • भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी अन्य राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस श्रमिकों का मिलेगा।

ई-श्रम पोर्टल में कौन पंजीकरण कर सकता है?

निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण (E Shramik Card Registration) कर सकता है:

देश का असंगठित श्रमिक कामगार जिसकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो। और जो EPFO/ESIC या NPS (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो। श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन पंजीकृत होने के लिए पात्र है।

यह भी पढ़े:  UGC NET Exam 2023: UGC NET की परीक्षा 2 मई से शुरू होगी

E Shramik Card Registration के लाभ 

  • केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • राशन मिल सकेगा।
  • बिना ब्याज के लोन मिल सकता है।
  • पीएम आवास योजना में लाभ मिल सकेगा।
  • सुरक्षा बिमा का लाभ मिलेगा
  • बच्चो को छात्रवृति मिल सकेगी।
  • भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा। .

असंगठित कामगार कौन है?

कोई भी असंगठित मजदुर कामगार जो असंगठित क्षेत्र में एक गृह आधारित-कामगार, स्व-नियोजित कामगार या मजदूरी पाने वाला कामगार है, जिसमें संगठित क्षेत्र का ऐसा कामगार भी शामिल है या जो सरकारी कर्मचारी नहीं है,असंगठित कामगार कहलाता है।

Pan Card Reprint 2023: पैन कार्ड प्रिंट कैसे करे ऑनलाइन

ई श्रम कार्ड मुख्यबाते

[su_table responsive=”yes”]

योजना का नाम ई श्रम कार्ड पंजीयन
विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
उद्देश्य देश के असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देना
लाभार्थी असंगठित श्रमिक
आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/

[/su_table]

श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेज

पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता है :-

  • आधार संख्या
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • बैंक पासबुक – IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
यह भी पढ़े:  MP Online ITI Admission 2023: Counselling | Registration, आईटीआई प्रवेश

डिजिटल वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

E Shramik Card Registration Online

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले https://eshram.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  • श्रम पोर्टल पर ई-श्रम पर रजिस्टर करे लिंक पर क्लिक करे।
  • सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।
  • नयी टेब में श्रमिक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
  • आपसे दो प्रश्न पूछे जायेंगे, क्या आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है तो YES चुने या NO
  • Send OTP बटन पर क्लिक करे।
  • ओटीपी दर्ज कर verify पर क्लिक करे।
  • OTP के द्वारा सत्यापन किया जायेगा। फॉर्म में आपकी जानकारी स्वयं सत्यापित दर्ज हो जाएगी।
  • इसके बाद सभी जरुरी जानकारी नाम, आधार नंबर, बैंक की जानकारी भर के सब्मिट बटन पर क्लिक करे।
  • आपका ई श्रम कार्ड ऑनलाइन पंजीयन हो जायेगा

यदि किसी भी श्रमिक के पास उसका आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह अपने नज़दीकी सीएससी केंद्र (CSC/SSK) के बाओमेट्रिक वेरिफिकेशन के द्वारा पंजीकरण करवा सकता है।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment