Home » News feed » सरकारी योजना » आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें : Aadhar Card download 2023

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें : Aadhar Card download 2023

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

देश के सभी लोगो का फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया गया है। इस पहचान पत्र को आधार कार्ड कहते है। आधार कार्ड छोटे बच्चो से लेकर बुजर्ग सब का बनाया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार (UIDAI) के द्वारा आधार कार्ड का देखरेख कार्य किया जाता है। इस कार्ड में 12 अंको का एक यूनिक आईडी नंबर होता है। जो की किसी इंसान की विशिष्ट पहचान संख्या होती है। तथा इस संख्या के द्वारा इंसान का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है।

Aadhar Card download

आधार कार्ड बनाते समय सभी लोगो का बायोमेट्रिक, दोनों हाथो की उंगलियों का तथा आंख की रेटिना का किया जाता है। 0 से 4 साल तक के छोटे बच्चो का बाल आधार कार्ड बनाया जाता है। इसमें बायोमेट्रिक नहीं किया जाता है। 5 साल के होने पर छोटे बच्चो का बायोमेट्रिक अपडेट सत्यापन, आधार सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते है।

आधार कार्ड का उद्देश्य

UIDAI आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के सभी लोगो को एक विशिष्ट फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान करना है। जिससे के लोगो की पहचान आसानी से हो सके और सरकार के द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ जल्दी मिल सके। इससे सरकार को सही आकड़े मिल सकेंगे।

यह भी पढ़े:  Post Office Savings Account: केवल 500 रुपए मिनिमम बैलेंस और अनेक सुविधाएँ, जानिए फायदे

आधार कार्ड के मुख्य बिंदु 

[su_table responsive=”yes”]

योजना का नाम आधार कार्ड
विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार (UIDAI)
योजना शुरू करने की तिथि 28 जनवरी 2009
उद्देश्य देश के सभी लोगो को पहचान प्रमाण पत्र प्रदान करना
कुल आधार कार्ड 120 करोड़ से अधिक
पहला आधार कार्ड किसका बनाया गया नन्‍दूरबार, महाराष्‍ट्र (29 सितम्‍बर 2010)
लाभार्थी देश के लोग
आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/

[/su_table]

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

E Aadhar Card Download 2023: आधार कार्ड pdf डाउनलोड करने के लिए आपको भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद मेनू में ‘मेरा आधार’ (My Aadhaar) पर क्लिक करे।
  • मेरा आधार सेक्शन में ‘ई-आधार डाउनलोड करे’ (Download Aadhaar) लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नयी टेब में Download e Aadhaar पेज खुलेगा।
  • अपना 12 अंको आधार नंबर दर्ज करे।
  • I Want Masked AAdhaar ऑप्शन चुने।
  • कैप्चा कोड इंटर करे।
  • सेंड ओटीपी (Send OTP) बटन पर क्लिक करे।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल पर 6 अंको का ओटीपी भेजा जायेगा।
  • SMS का ओटीपी दर्ज करे।
  • Take a Quick Survey में पहले में NO तथा दूसरे में Not Order चुने।
  • Verify and Download बटन पर क्लिक करे।
  • आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जायेगा।
यह भी पढ़े:  E Shramik Card Registration 2023: ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, CSC e-shram Card

आधार कार्ड पासवर्ड कैसे खोले : PDF E-Aadhar Card

ई आधार कार्ड पासवर्ड कैसे खोले 

आधार इलेक्ट्रॉनिक PDF कॉपी एक पासवर्ड से सुरक्षित दस्तावेज होता है।

आपके नाम के पहले चार अक्षर (आधार के रूप में) बड़े केपिटल इंग्लिश अक्षरों में और जन्म वर्ष में।

उदाहरण के लिए :

आपका नाम ANISH Y KUMAR है आपका जन्म वर्ष 1989 है फिर आपका ई-आधार PDF पासवर्ड ANIS1989 होगा।

आधार कार्ड के लाभ।

  • आधार कार्ड के द्वारा लोगो का सत्यापन बहुत जल्दी हो जाता है।
  • उसे दूसरे दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • आधार से लोगो को सब्सिडी आसानी से दी जाती है।
  • हाथो की उंगलियों और आंख की रेटिना से यह सत्यापित हो जाता है की व्यक्ति सही है।
  • योजना अनुदान की राशि जल्दी मिलती है।
  • डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) द्वारा आधार लिंक बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे राशि भेजी जाती है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सभी किसानो को आधार लिंक बैंक खातों में अनुदान राशि भेजी जाती है।
  • कोई भी योजना का फार्म भरने के लिए आधार सत्यापन होने से, दूसरे दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती।
  • बैंक, स्कूल, कॉलेज में एडमिशन, छात्रवृति से लेकर, नौकरी करने, अधिकतर काम में आधार कार्ड जरुरी है।
  • आधार कार्ड बैंक से लिंक होने पर, आप कीओस्क से आधार सत्यापन से पैसे निकाल तथा जमा कर सकते है।
  • बैंक में अकाउंट खुलवाना आसान होता है।
यह भी पढ़े:  डिजिलॉकर क्या है? डिजिलॉकर में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करे

jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment