Home » News feed » स्वास्थ्य » Immunity Booster Tips: जुकाम की दवा, आम सर्दी खासी ठीक करने के 10 उपाए | इम्युनिटी कैसे बढ़ाये

Immunity Booster Tips: जुकाम की दवा, आम सर्दी खासी ठीक करने के 10 उपाए | इम्युनिटी कैसे बढ़ाये

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Immunity Booster Tips: जुकाम की दवा आयुष मंत्रालय के द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें।

लेकिन बहुत से लोगों में मन में अभी भी यह सवाल होगा कि आखिरी आयुष मंत्रालय के ऐसे कौन से सुझाव/टिप्स हैं जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

Immunity Booster Tips

तो आइए जानते हैं आयुष मंत्रालय की ओर से जारी किए गए जुकाम की दवा रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के 10 टिप्स-

Immunity Booster Tips: जुकाम की दवा आम सर्दी खासी ठीक करने के 10 उपाए

10 Ways to Boost Your Body’s Natural Defenses: इम्युनिटी बढ़ाने के 10 उपाय- अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के स्वस्थ तरीके

  1. हल्का गुनगुना पानी पिएं।
  2. रोजाना योगासनों का अभ्यास करें। कम से कम 30 मिनट तक प्राणायाम और योगासन करें।
  3. खाना पकाने में रोजाना हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करें।
  4. रोजाना सबेरे एक चम्मच (10g) च्यवनप्राश का सेवन करें। डायबिटीज से पीड़ित लोग शुगरफ्री ज्यवनप्राश खाएं।
  5. तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सौंठ और मुनक्का का काढ़ा बनाकर दिन में एक या दो बार सेवन करें। इसमें जरूरत के अनुसार गुड़ या नीबू का रस मिला सकते हैं।
  6. हल्दी मिला दूध पिएं। 150ml गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। ऐसा दूध दिन में एक या दो बार पी सकते हैं।
  7. तिल तेल या नारियल तेल या घी को दोनों नासिका छिद्रों में लगाएं। ऐसा दिन में एक या दो बार सुबह या शाम को करें।
  8. एक चम्मच तिल तेल या नारियल तेल को मुंह में भरें। इसे दो-तीन मिनट तक मुंह में ही घुमाएं इसके बाद उगल दें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार करें।
  9. ताजा पुदीना या अजवाइन की भाप दिन में एक या दो बार लें।
  10. गले में खरास या खांसी होने पर लौंग पाउडर को शहद या शक्कर में मिलाकर दिन में दो-तीन बार लें।
यह भी पढ़े:  Best hair oil 2022 - बालों में कौनसा तेल लगाना चाहिए?

डॉक्टरी सलाह जुकाम की दवा आम खांसी जुकाम

ऊपर दिए गए उपाय आम खांसी जुकाम के लिए हैं, फिर भी आपको सलाह है कि यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें।

अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है, तो आप सेहत की समस्याओं से बचे रह सकते हैं, लेकिन अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है और बीमारियां आपको आसानी से घेर सकती हैं।

जानिए 7 टिप्स, जो प्रतिरोधकता बढ़ाने में मददगार है

1 एंटीबायोटिक – हममें से कई लोगों की आदत होती है, एंटीबायोटिक्स दवाओं का अत्यधिक सेवन करना।

यह भी पढ़े:  दिन में सोने से हो सकता है मोतियाबिंद: 11.2 करोड़ लोग 2040 तक प्रभावित होंगे

लेकिन गैरजरूरी समस पर इनका सेवन  करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है।

अत्यधिक जरूरत के समय ही एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करें।

2 औषधियां – जब भी आप वायरल या शारीरिक दर्द महसूस करें, ऐसी आयुर्वेदिक या घरेलू औषधि अपने साथ रखें जो प्रतिरोधकता बनाए रखती हैं।

3 नींद – पर्याप्त नींद न होना, आपके दिमाग और शरीर को बेवजह थकावट देता है और आपकी प्रतिरोधता भी कम होती है। हर दिन 8 घंटे की नींद आपको स्वस्थ और खुशगवार रखने में सहायक है।

4 शुगर – शकर खाने से मनाही नहीं है, लेकिन अतिरिक्त शर्करा से भरे खाद्य पदार्थ जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक, जूस व अन्य पदार्थों से दूरी बनाएं। यह आपकी सेहत का पूरा हिसाब गड़बड़ कर देंगे, और प्रतिरोधकता में कमी भी।

यह भी पढ़े:  New Ayushman Card Download On Mobile App: घर बैठे आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करे

5 धूप है जरूरी – त्वचा को अगर धूप से बचाते हैं, तो विटामि‍न डी की कमी हो सकती है। बल्कि धूप लेना प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसलिए पर्याप्त धूप लेने का नियम बनाएं।

6 जिंक – जिंक की पर्याप्त मात्रा का सेवन भी प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने का एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए अलग से जिंक की गोलियां खाने के बजाए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिनसे आपको नैचुरल जिंक प्राप्त हो।

7 पत्तेदार – पत्तेदार सब्जियां या फिर सलाद जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन खूब करें। इनसे प्राप्त होने वाले एंजाइम्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करते हैं और हर तरह का पोषण प्रदान करते हैं, जिसकी आपको जरूरत है।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment