Home » News feed » विदेश » दुनिया की सबसे बड़ी गुफा; यहां झीलें, नदियां और जंगल भी, इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा; यहां झीलें, नदियां और जंगल भी, इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

दुनिया की सबसे बड़ी सान डोंग (Hang Son Doong Cave)नाम की यह गुफा वियतनाम में क्वांग-विन्ह प्रांत के नेशनल पार्क में मौजूद है। यह वैश्विक महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद थी। यह गुफा 9 किमी लंबी, 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची है। दावा है कि इसके अंदर न्यूयॉर्क जैसी 40 मंजिला इमारतें बन सकती हैं। इसे वियतनाम की ग्रेट वॉल भी कहा जाता है।

इसकी खास बात यह है कि इसके अंदर छोटी-छोटी 150 गुफाएं हैं। इसके अलावा बादल, झीलें, नदियां और जंगल भी हैं। यूनेस्को के मुताबिक, यह गुफा 50 लाख साल पुरानी है। इसे पर्यटकों के लिए 2013 में पहली बार खोला गया था। तब करीब 250 पर्यटकों को वहां जाने की अनुमति मिली थी। इस गुफा को 1991 में स्थानीय वनवासी हो खान ने खोजा था।

Hang Son Doong Cave

2009 में ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने इस गुफा पर रिसर्च की और इसे दुनिया में पहचान दिलाई। इसके बाद यूनेस्को ने इस प्राकृतिक गुफा को अपनी सूची में शामिल कर लिया।

यह भी पढ़े:  गूगल 2 स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना सीखे (Google 2 Step Verification)

गुफा खुलने के बाद यहां टूरिस्ट पहुंचने भी लगे हैं। गुफा में जाने से पहले पर्यटकों को ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें 10 किमी पैदल चलने और 6 बार रॉक क्लाइंबिंग कराई जाएगी। ये लोग गुफा में चार दिन और तीन रात रहेंगे। इस दौरान इन पर्यटकों को योगा और मेडिटेशन भी कराया जाएगा।

यह अनोखी गुफा मध्य वियतनाम (Central Vietnam) के जंगलों में है. इस गुफा को ‘हैंग सन डूंग’ (Hang Son Doong) नाम से जाना जाता है. सन डूंग गुफा जंगलों के बीचोबीच स्थित है. इस रहस्यमयी गुफा को 8 साल पहले जनता के लिए खोला गया था. माना जाता है कि यह गुफा लाखों साल पुरानी है.

150 गुफाओं से मिलकर बनी है सन डूंग गुफा

हैंग सन डूंग गुफा (Hang Son Doong Cave) में 150 गुफाएं हैं. इस अद्भुत गुफा की कुल लंबाई 9 किलोमीटर है. सन डूंग गुफा को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस गुफा का अपना इको सिस्टम (Eco System) और पैटर्न (Pattern) है, जो बाहर की दुनिया से अलग है.

यह भी पढ़े:  जलवायु परिवर्तन से प्रभावित शीर्ष 10 देशो में अब भारत भी

सन डूंग गुफा में हैं उड़ने वाली लोमड़ियां

Hang Son Doong Cave वयतनाम

हैंग सन डूंग गुफा (Hang Son Doong Cave) को 8 साल पहले पर्यटकों (Tourist) के लिए खोला गया था. इस गुफा में उड़ने वाली लोमड़ियां (Flying Foxes) रहती हैं, जिनसे पर्यटकों को सावधान रहना पड़ता है.

1991 में खोजी गई सन डूंग गुफा

हैंग सन डूंग गुफा (Hang Son Doong Cave) को आज से 29 साल पहले एक स्थानीय निवासी हो खान (Ho Khanh) द्वारा खोजा गया था. साल 1991 में हो खान चूना पत्थर की चट्टान को तोड़ रहा था, तभी अचानक उन्हें ठोकर लगी और एक नदी की आवाज सुनाई दी.

ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने लगाया सन डूंग का पता

18 साल बाद हो खान (Ho Khanh) ब्रिटिश शोधकर्ताओं (British Researchers) की एक टीम के साथ गुफा (Cave) वाली जगह पर पहुंचे. शोधकर्ताओं ने उन्हें बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी (World’s Largest Cave) गुफा है.

यह भी पढ़े:  जलवायु परिवर्तन से प्रभावित शीर्ष 10 देशो में अब भारत भी

गुफा में बनाई जा सकती है 40 मंजिला इमारत

Hang Son Doong Cave world

ऑक्सालिस ट्रैवल कंपनी (Oxalis Travel Company) द्वारा इस गुफा (Cave) का संचालन किया जाता है. उनके मुताबिक, हैंग सन डूंग (Hang Son Doong) दुनिया की सबसे बड़ी गुफा (World’s Largest Cave) है. यह गुफा इतनी विशाल है कि इसमें 40 मंजिला इमारत बनाई जा सकती है.


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment