झाबुआ : (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना) आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन किए जा रहे हैं। इसमें प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसके लिए स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
आइये जानते है इस योजना के बारे में।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य देश की गरीब और मजदूरी करने वाली महिलाओ को गर्भावस्था में काम के नुकसान की भरपाई करने के लिये मुआवजा देना है | और महिला को उचित पोषण और आराम सुनिश्चित करना है |
इस नकदी प्रोत्साहन राशि से गर्भवती महिला अपने पोषण में सुधार कर सकती है | हम सभी को यह अचे से ज्ञात है की अगर गर्भवती माता स्वस्थ है तो बच्चा भी स्वस्थ होगा |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की मदद से गर्भवती महिलाओ और स्तनपान माताओ के स्वस्थ में सुधार लाना है |
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी होगी, क्योकि इस योजना का संचालन आंगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से की जाती है |
आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर महिला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती है |