Home » News feed » लाइफस्टाइल » पाचन ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक, पिस्ता खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

पाचन ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक, पिस्ता खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने अच्छे लगते हैं, उतने ही पिस्ता खाने के फायदे  (Pista Ke Fayde)  भी होते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है पिस्ता, जिसे सूखे मेवों की सबसे पुरानी किस्मों में से एक माना जाता है और इसे सूपरफूड भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में हजारों सालों से पिस्ता उगाया जा रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में व्यावसायिक रूप से इसकी खेती की जाती है और लोग बड़े ही चाव से इसे खाते भी हैं। दरअसल, पिस्ता पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए लोग इस ड्राई फ्रूट को पसंद भी करते हैं। इनके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी पिस्ता खाने के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं पिस्ता के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

पिस्ता के सेवन से सिरदर्द में आराम (Benefits of Pista to Get Rid of Headache in Hindi)

आजकल की तनाव भरी और प्रतियोगिता वाली जीवनशैली के कारण सिरदर्द एक आम बीमारी हो गई है। दिन भर के तनाव के कारण, या खान-पान में बदलाव के कारण भी थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है।

यह भी पढ़े:  फेफड़े को मजबूत बनाने वाले व्यायाम

कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता का दर्द निवारक गुण सिर दर्द को कम करने के काम आता है।  पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने या सूंघने से सिर दर्द से राहत (benefits of pista) मिलती है।

पाचन को बनाता है स्वस्थ 

पिस्ता का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करने से अपच की समस्या में राहत मिलती है, क्योंकि यह भोजन के पाचन में सहायता करता है।

सिर के जुओं की परेशानी में पिस्ता खाने के फायदे ( Pista Uses to Treat Head Lice in Hindi)

आजकल कई लोग झड़ते बाल, बेजान बाल, रूखे बाल की समस्या से ग्रस्त हैं, और वे इससे उबरने के लिए उपाय ढूंढते हैं। आपको पता नहीं कि पिस्ता बालों को मजबूत करने में सहायता करता है। यह बालों से जूएं निकालने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़े:  General Knowledge Quiz: लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती है?

पिस्ता की छाल से काढ़ा बनायें, और उससे सिर धोएं। इससे सिर के बाल मजबूत होते हैं और जूं से भी निजात मिलता है।

दिल के लिए फायदेमंद है पिस्ता 

पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरॉल जैसे एसिड होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

वजन नियंत्रित

पिस्ता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर से हमें लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होता है। इस वजह से हम अधिक नहीं खा पाते और कम खाने की आदत से हमारा वजन नियंत्रित रहता है। पिस्ता वजन को नियंत्रित रखता है।

पाचन में फायदा

पिस्ता में अच्छी मात्रा में फाइबर होने के कारण यह हमारी पाचन समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार साबित होता है। एक औंस पिस्ता में लगभग 3 ग्राम तक फाइबर आहार होता है। इसका इस्तेमाल कर हम पाचन संबंधी परेशानी से बच सकते हैं।

यह भी पढ़े:  Disadvantages Of Eating Refined Oil: जानें क्यों हमे रिफाइंड तेल खाने से बचना चाहिए और हमें कौन सा तेल खाना चाहिए

मुलायम त्वचा

पिस्ता खाते रहने से त्वचा का रूखापन दूर होता है। विटामिन ई की भरपूर मात्रा होने के कारण पिस्ता का तेल भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह एक प्रभावी प्राकृतिक मोइश्चराइजर है। इस तेल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

एनीमिया में राहत

पिस्ते में कॉपर होता है, जिससे यह भोजन में मौजूद आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे खून की कमी दूर होती है और एनीमिया में फायदा होता है। इसमें विटामिन बी होता है, जो रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मददगार होता है।

प्रतिरोधक क्षमता

पिस्ता में पाए जाने वाले विटामिन बी 6 और जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। पिस्ता में ल्यूटिन, जीएक्सैंथिन और जिंक होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं। ये हमें मानसिक रूप से भी मजबूती देते हैं।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment