राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को निःशुल्क विभिन्न परीक्षाओ की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाती है। जिसके द्वारा प्रदेश के लगभग 15 हजार छात्रों को मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। इस छात्र हितेषी योजना का नाम “मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना‘ है। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana के तहत सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अनुप्रति कोचिंग योजना सत्र 2023- 24 के ऑनलाइन आवेदन फार्म 4 जुलाई से भरना शुरू हो जायेगे। योजना में पटवारी, कनिष्ट सहायक, सब इंस्पेक्टर, कॉस्टेबल, RAS,IAS जैसी कुल 11 प्रकर की महत्वपूर्ण परीक्षाओ की तैयारी राज्य के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में कराइ जाएगी।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana के द्वारा छात्रों को राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों से परीक्षाओ की तैयारी कराई जाएगी। अनुप्रति योजना में अभियार्थियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा नविन पोर्टल को शुरू किया है। योजना में उन सभी छात्रों को पात्रता मिलेगी जिनकी परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में कुल 11 परीक्षाओ की तैयार कराई जाएगी। इसमें राज्य के 15 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग का लाभ मिलेगा।
सत्र 2023-24 अनुप्रति कोचिंग योजना महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि – 4 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना लास्ट डेट – 31 जुलाई 2023
राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग वेबसाइट – sje.rajasthan.gov.in
योजना में इन्हे पात्रता मिलेगी
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana में पात्रता
- जिन परिवारों की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अनुसूचित जाति, जनजाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग
- कक्षा 10 वीं, 12 वीं एवं कॉलेज छात्र
15 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क कोचिंग का लाभ
अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रदेश के सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग 15,000 हजार छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
इन परीक्षाओ की कराई जाएगी कोचिंग
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में कुल 11 परीक्षाओ की तैयारी कराई जाएगी:-
- IAS
- RAS
- सब इंस्पेक्टर
- REET
- पटवारी/कनिष्ठ सहायक
- कॉन्स्टेबल
- इंजीनिरिंग/मेडिकल
- क्लेट
- CAFC
- CSEET
- CMFAC
अनुप्रति कोचिंग योजना Documents
- जन आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना Apply Online
निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के लिए इस तरह आवेदन करे :-
सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाए।
एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करे
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Apply लिंक पर क्लिक करे।
फॉर्म में सभी जरुरी जानकारी भर कर जमा करे।
योजना में विशेष जानकारी
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग। आवेदन पोर्टल द्वारा स्वतः सत्यापित किए जाएंगे ताकि आवेदन का तत्काल हो सकेगा सत्यापन। Anuprati Coaching Yojana 2023 आवेदन पत्र के साथ यथासंभव दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं। विद्यार्थियों द्वारा अपना जाति प्रमाण, मूल निवास प्रमाण पत्र व आय घोषणा पत्र, जन आधार कार्ड में अपडेट/ लिंक करना होगा।