Home » News feed » टेक और गैजेट्स » Voter ID Card Download: आधार की तरह अब वोटर आईडी कार्ड भी कीजिए डाउनलोड, जानिए प्रॉसेस

Voter ID Card Download: आधार की तरह अब वोटर आईडी कार्ड भी कीजिए डाउनलोड, जानिए प्रॉसेस

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) आज से इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी कार्ड (e-EPIC) ऐप की शुरुआत करने जा रहा है. इस ऐप की मदद से अब आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड भी ऑनलाइन (Online Voter Id Card) जेनरेट किए जा सकेंगे.

Voter ID Card Download

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा शुरू किए गए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण के तहत अब भारत के नागरिक आधार कार्ड जैसे ही डिजिटल वोटर आईडी कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे. कानून मंत्री द्वारा इस सुविधा की शुरुआत आज 25 जनवरी को यानी ‘राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’ (National Voters’ Day) के मौके पर की गई. आइए जानते हैं डिजिटल वोटर आईडी को डाउनलोड करने के तरीके और उससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में.

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी मौजूद नहीं है तो टेंशन की बात नहीं। आज से आप उसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा वैसी ही होगी, जैसे आधार कार्ड पर मिलती है। जैसे आप UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, वैसे ही चुनाव आयोग की साइट से अपना डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर सकेंगे। 25 जनवरी यानी ‘राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’ (National Voters’ Day) के मौके पर देशभर में इलेक्‍ट्रॉनिक इलेक्‍टोरल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। आइए, जानते हैं कि आप अपना वोटर आईडी कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  Aadhaar Authentication History: आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है, दो मिनट में एसे करें चेक

दो फेज में शुरू होगी सेवा

इस ऐप को दो फेज में लॉन्च किया जाएगा. पहला फेज आज से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें ये सुविधा 19 हजार नए वोटर्स को दी जाएगी. जबकि दूसरा फेज 1 फरवरी से शुरू होगा जिसमें सभी वोटर्स इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. यानी अब वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी हमेशा साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. आप उसे अपने फोन में साथ लेकर चल सकेंगे. यह ठीक उसी तरह का होगा जैसे इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास होता है जिसे हवाई यात्रा करने से पहले डाउनलोड किया जाता है.

मोबाइल नंबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इसके लिए आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते वक्त मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. मतदाता सूची में मोबाइल नंबर और नाम दर्ज होने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा. इसके बाद ओटीपी (One Time Password) के जरिए e-EPIC ऐप डाउनलोड कर उसमें रजिस्टर कर सकेंगे और नया वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

आधार की तरह मोबाइल नंबर रजिस्‍टर होना जरूरी

  • चुनाव आयोग दो चरणों में यह सुविधा लॉन्‍च कर रहा है। पहले चरण यानी 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच, केवल नए वोटर्स जिन्‍होंने वोटर कार्ड्स के लिए अप्‍लाई किया है और जिनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के पास रजिस्‍टर्ड है, वही डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।
  • 1 फरवरी से सभी वोटर्स अपनी आईडी की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे बशर्ते उनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग से लिंक हो। जिनका मोबाइल नंबर कमिशन के साथ लिंक नहीं है, उन्‍हें EC को अपनी डीटेल्‍स री-वेरिफाई करानी होंगी और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा। तभी वह वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।
  • डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स भी आधार की तरह PDF फॉर्मेट में होंगे। इन्‍हें Digilocker पर भी स्‍टोर किया जा सकेगा।
  • डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स पर एक सिक्‍योर्ड QR कोड होगा जिसमें तस्‍वीरें और डिमॉग्रैफिक्‍स होंगी ताकि उन्‍हें डुप्‍लीकेट न किया जा सके।
यह भी पढ़े:  PUBG New State India 2023: Download APK, Release Date, Price, and Other Details

पुराने मतदाताओं को करानी होगी KYC

जो लोग पहले से मतदाता के रूप में दर्ज हैं, उन्हें डिजिटल कार्ड के लिए अपनी पूरी डिटेल रिवेरीफाई (Reverifiy) कराना होगा. यह प्रक्रिया वैसे ही है जैसे बैंक में केवाईसी (KYC) के लिए करानी होती है. यहां भी आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल देना होगा ताकि फोन और मेल पर आपको जानकारी दी जा सके.

यहां से डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड

फिर राष्‍ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) के लॉगिन पेज https://www.nvsp.in/Account/Login या चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in पर जाएं।

E-EPIC डाउनलोड का द‍िखेगा ऑप्‍शन

  • अगर आपका अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए अपना अकाउंट बनाएं। है तो अगले स्‍टेप पर जाएं।
  • एक बार अकाउंट बन जाए तो फिर लॉगिन पेज पर डीटेल्‍स एंटर करके लॉगिन करें।
  • आपको E-EPIC डाउनलोड का ऑप्‍शन दिखेगा। इसपर क्लिक करें तो PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • डाउनलोड की सुविधा 25 जनवरी की सुबह 11.15 बजे के बाद उपलब्‍ध होगी।
यह भी पढ़े:  Internet Speed हो जाएगी सुपर फास्ट, बस करना होगा ये काम

डिजिटल सुविधा से वोटर्स को होंगे ये लाभ

इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है. अब वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी. वहीं अब नए वोटर कार्ड बनवाने या पुराने कार्ड में बदलाव करने के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने फोन पर ही इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी ऐप (e-EPIC) डाउनलोड करके डिजिटल वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं. वोटर आईडी कार्ड गुम जाने की स्थिति में भी ये ऐप काम आएगी. लोग सिर्फ 25 रुपये की फीस अदा कर डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment