Home » News feed » झाबुआ न्यूज » Jhabuakadaknath.co.in झाबुआ देश का पहला जिला, जो कड़कनाथ मुर्गा ऑनलाइन बेचेगा

Jhabuakadaknath.co.in झाबुआ देश का पहला जिला, जो कड़कनाथ मुर्गा ऑनलाइन बेचेगा

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

झाबुआ कड़कनाथ वेबसाइट : भारत सरकार के आत्मनिर्भर अभियान के तहत देश के नागरिको को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अनेक योजनाए शुरू की गयी है। इसी की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान को शुरू किया है। स्थानीय नागरिको को रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराइ जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद (One District One Product) योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों को एक खास पहचान दी जा रही है। इससे जिले के एक खास उत्पाद को प्राथमिकता मिलेगी साथ ही उसको देश और विदेश में भी उपलब्धि मिलेगी।

एक जिला एक उत्पाद के चरण में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिलों को “कड़कनाथ मुर्गा” के लिए चुना है। साथ ही कड़कनाथ उत्पादों की बिक्री के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को भी शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े:  झाबुआ सब्जी मंडी रविवार हाट बाजार अपडेट

झाबुआ कड़कनाथ नाम से इस वेबसाइट (www.jhabuakadaknath.co.in/) पर लोग कड़कनाथ मुर्गा, अंडे तथा चूजों को ऑनलाइन घर बैठे खरीद सकते है।

वेबसाइट की खास बात यह है की कड़कनाथ मुर्गा फार्म चलाने वाले मालिक निः शुल्क पंजीयन कर के अपने उत्पाद वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते है। तथा बेच सकते है।

झाबुआ कड़कनाथ वेबसाइट लॉन्च 

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर को वेबसाइट को प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार द्वारा झाबुआ कड़कनाथ वेबसाइट (jhabua kadaknath website) को लॉन्च किया गया। झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा का कहना है की इससे ऐसे कड़कनाथ मुर्गी पालन करने वाले लोगो को खासा लाभ मिलेगा जा आज तक डिजिटल टेक्नोलॉजी से कोसो दूर है तथा उन्हें इनके बारे में कुछ पता नहीं है। वे लोग आसनी से आपने उत्पाद वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकेंगे। वे इस तकनिकी दुनिया में कदम मिलाकर चलेंगे।

यह भी पढ़े:  HP Gas Booking Number 2023: एचपी गैस बुकिंग मोबाइल नंबर

कड़कनाथ उत्पाद को अमेजॉन (Amazone) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की तरह अब ऑनलाइन बेचा जा सकता है। वेबसाइट योजना में किसान कड़कनाथ चिकन, ढाबा वाला और कड़कनाथ फार्मिंग सम्बंधित उत्पाद ऑनलाइन मार्केट में बेच सकेंगे। इससे आत्मनिर्भरता की और एक कदम बढ़ेगा।

जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन के अनुसार कड़कनाथ पोर्टल से मुर्गीपालन व्यवसाय से जुड़े हुए स्व सहायता समूहों को पोर्टल पर पंजीकृत किया जायेगा। इससे वे अपने उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा लोगो को बेच सकते है। इससे लोगो में डिजिटल प्लेटफार्म पर उत्पाद बेचने की समझ भी बढ़ेगी।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment