Home » News feed » टेक और गैजेट्स » Internet Speed हो जाएगी सुपर फास्ट, बस करना होगा ये काम

Internet Speed हो जाएगी सुपर फास्ट, बस करना होगा ये काम

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

मौजूदा समय में स्मार्टफोन (Smartphone) लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है. ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) हों, नेट सर्फिंग (Net Surfing) हो या फिर ऐप का इस्तेमाल सभी कामों में स्मार्टफोन सबसे अहम है, लेकिन लोग स्मार्टफोन की स्पीड को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं. जिनसे उन्हें रोजमर्रा के काम करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि कुछ आसान टिप्स को अपनाकर अपनी इंटरनेट की स्पीड को तेज कर सकें और फोन पर बेहतरीन इंटरनेट स्पीड (Internat Speed) का लुत्फ उठा सकें.

Cache करें क्लियर

Cache फुल होने के बाद एंड्रॉयड फोन स्लो हो जाता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड प्रभावित होती है. इसलिए समय-समय पर Cache क्लियर करें. इससे आपके मोबाइल की इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़े:  Twitter का भारतीय वर्जन है Koo App, ऐसे करें डाउनलोड

फोन की सेटिंग 

मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं और देखें कि वहां नेटवर्क सेटिंग के ऑप्शन में प्रेफर्ड नेटवर्क टाइप ऑफ नेटवर्क में 4जी या एलटीई है या नहीं. अगर न हो तो वहां इनमें से उपलब्ध ऑप्शन को चुनें.

फोन रीस्टॉर्ट करें

मोबाइल रीस्टार्ट करें .फोन रीस्टार्ट होने पर मोबाइल network को दोबारा से सर्च करता है जिससे डाटा स्पीड बढ़ जाती है या आप डाटा को एक बार बंद कर के दोबारा भी खोल सकते हैं.

डिसेबल करें

यूजर्स कई बार गलती से स्मार्टफोन में ऑटो डाउनलोड फीचर को इनेबल कर देते हैं, जिसकी वजह से बैकग्राउंट में ऐप्स अपडेट होते रहते हैं और मिलने वाला डेटा भी जल्दी खत्म होता है. इसके अलावा हम स्लो इंटरनेट की समस्या का भी सामना करते हैं. ऑटो डाउनलोड चेक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं. अगर, ऑटो अपडेट फीचर इनेबल है तो उसे डिसेबल कर लें और ऐप और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए वाईफाई का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़े:  Nintendo Switch 2023 successor with OLED display- Animal Crossing: New Horizons Edition - Switch

एयरप्लेन मोड इनेबल कर करें डिसेबल

अपने फोन में एयरप्लेन मोड इनेबल कर लें और उसके बाद डिसेबल कर लें. ऐसा करने से भी मोबाइल का नेटवर्क दोबारा सर्च होगा और इंटरनेट की स्पीड बढ़ने की संभावना होती है.

बंद कर न इस्तेमाल करने वाली एप

कई ऐसी बेकार ऐप होती हैं जो बैकग्राउंड में चलती रहती हैं. ये आपका डाटा बर्बाद करती हैं. इन्हें सेटिंग में जाकर बंद कर दें. साथ ही ब्राउजर में डाटा सेव मोड चालू कर लें.


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment