आज के समय में हर चीजों में मिलावट काफी तेजी से बढ़ती जा रही है फिर चाहे बात बाजार में मिलने वाली मिठाई की हो, घी की हो, या फिर दूध की हर किसी में मिलावट हमें देखने को मिल ही जाती है। अभी हाल ही में आपने समाचारों में नकली अदरक के मिलने की बात तो सुनी ही होगी। क्योकि बाजार में मिलने वाली चीजों की चमक देख हम इतने अंधे हो जाते है कि असली नकली के बारे में पता नही कर पाते।
आपको भी अगर नकली और असली पनीर की जांच करनी है, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स-
- जब भी आप बाजार से पनीर खरीदे तो उसका थोड़ा सा भाग निकालकर हाथ में मसलकर देखें। यदि पनीर टूटकर बिखरने लगे तो समझ लीजिए कि पनीर में मिलावट की गई है क्योंकि इसमें मौजूद -‘स्कीम्ड मिल्ड पाउडर’ ज्यादा दबाव सह नहीं पाता है।
- पनीर की परखने का सबसे असान तरीका यह है कि आप उसे पानी में उबाल लें। जब ठंडा हो जाए तो उस पर कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें, यदि आपके पास आयोडीन टिंचर नही है तो इसका जगह आप सोयाबीन का पाउडर या अरहर की दाल का पाउडर डाल सकते है इसके डालते ही पनीर अपना रंग बदलकर नीला कर लेता है तो समझ लीजिए कि यह मिलावटी है।
- नकली पनीर हमेशा ज्यादा टाइट होता है। और उसकी बनावट रबड़ की तरह होती है।
- मिलावटी पनीर में खाते वक्त रबड़ की तरह खिचाव आता है।
- नकली पनीर ज्यादा टाइट होता है।