Home » News feed » त्यौहार » International Yoga day 21 जून 2023 पर हिंदी में कविताएँ, theme, quotes and images

International Yoga day 21 जून 2023 पर हिंदी में कविताएँ, theme, quotes and images

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Yoga Day Par Kavita | Yoga day Hindi poem | आइये अब हम आपको अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस कविता, योग दिवस पर निबंध | Yoga Day poem in English | International Yoga Day Speech | Yoga Day poems योग दिवस पर लेख आदि की जानकारी देंगे।

International Yoga day 2023: प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई हिस्सों में एक विशेष महत्व रखता है।

Happy international yoga day 2023 poem, quotes, theme, and images

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 पर हिंदी में कविताएँ, quotes and images

योग मन को शांत
रखने का एक प्रयास है !

सफलता तीन चीजों से नापी जाती है
धन प्रसिद्धि और मन की शांति

धन और प्रसिद्धि पाना आसान है
मन की शांति योग से मिलती है |

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामना!! 

यह भी पढ़े:  Bhagoriya - भगोरिया क्या है? जाने पूरी जानकारी, इतिहास

योग मनुष्य के शरीर,
मन और आत्मा को ऊर्जा,
ताकत और सौन्दर्य प्रदान
करता है!

हैप्पी होगा दिवस

सब रोगो का एक ही समाधान,योग करो सुबह और शाम |
फल-मेवा-पकवान दूध-घी, सब कुछ मिला प्रकृति से।
हमने निज खाना-पीना ही, किया विकृत दुर्मति से।

स्वास्थ्य हमारा अच्छा है तो, सारा कुछ है अच्छा।
रोग ग्रसित अब नहीं एक भी, हो भारत का बच्चा।।

सूर्योदय से पहले उठकर, निपटे नित्य क्रिया।
सदा निरोगी काया जिसकी, जीवन वही जिया।।

उदाहरण कोई बन जाए, वह उद्योग करें।।
आओ योग करें। आओ योग करें।।

सांसों का भरना-निकालना, प्राणायाम हुआ।
अपने दिल-दिमाग का भाई, यह व्यायाम हुआ।।

किया भ्रामरी और भस्त्रिका, शुचि अनुलोम-विलोम।
सुन्दर है कपाल की भाती, पुलक उठे हर रोम।

Best Top 10 yoga mat for women / Man BUY Online

  1. Fitness Mantra Yoga Mat
  2. OJS Yoga Mat

International Yoga day पर हिंदी में कविताएँ 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023: 21 जून को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई हिस्सों में एक विशेष महत्व रखता है।

यह भी पढ़े:  Jhabua Bhagoria Mela 2026 Dates - भगोरिया मेला कब है ?

Yoga Day Par Kavita, International Yoga day Hindi poem| आइये अब हम आपको अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस कविता, योग दिवस पर निबंध, Yoga Day poem in English, Yoga Day Speech, Yoga Day poems योग दिवस पर लेख आदि की जानकारी देंगे

आओ हम सब मिलकर योग दिवस मनायें,
गांव-गांव और शहर-शहर में, इसकी अलख जगायें
सुख से जिएं और सुख से ही, हम जीने दें सबको।
वेद-पुराण-शास्त्र सारे ही, यह बतलाते हमको।।

योग का मतलब है जोड़ना,
मोह को मन से तोड़ना,
मानव को प्रकृति से जोड़ना,
चित्त की वृत्तियों को सिकोड़ना।
बस इतनी सी बात, लोगों को समझायें
आओ हम सब मिलकर, योग दिवस मनायें।

इसमें न कोई खर्चा, न कोई और दिखावा है,
स्वस्थ रहें हम कैसे, बस इसका ही बढ़ावा है।
लेकर चटाई हम सब, धरती पर बैठ जायें,
आओ हम सब मिलकर, योग दिवस मनायें।

चाहे खड़े हों, चाहे बैठे हों, या चाहे हों लेटे,
योग एक स॔तुलन है, विविध विधा लपेटे।
गहरी लम्बी सांस खींचकर, इसे शुरू करायें,
आओ हम सब मिलकर, योग दिवस मनायें।

यह भी पढ़े:  Rang Panchami 2023: Wishes, Messages and Quotes

पद्मासन हो वज्रासन हो, या हो चकरा आसन,
ध्यानमग्न हो बैठ जायें, बिना करे प्राशन।
सबसे पहले उठकर, इसको ही अपनायें,
आओ हम सब मिलकर योग दिवस मनायें।

योग बहुत है फायदेमंद, जैसे शाक मूल और कंद,
मिट जाये सारे मन के द्वंद्व, बिना क्लेश और बिना क्रंद।
दैनिक जीवनचर्या का, हिस्सा इसे बनायें,
आओ हम सब मिलकर योग दिवस मनायें।

यह भी पढ़े: योग के नियम और 21 आसन

International Yoga day 21 June 2023 poem in Hindi

हे मानव ! अपने जीवन में,
यदि नित्यदिन करोगे योगा ।
तो बिना रुपइया खर्च किए,
शत प्रतिशत लाभ तुम्हें होगा।

ज्ञान और अपने विवेक से, हम सब भोग करें।
आओ योग करें। आओ योग करें।।

पानी और हवा दूषित हो, कुछ न करें ऐसा हम।
चले संभलकर थोड़ा तो यह, दुनिया बड़ी मनोरम।।

मुक्तक –

बिन खर्चे एक रुपिया ।

कह दो तुम शुक्रिया ॥

योग से मिटे सब रोग,

तो तू क्यों न कर रिया॥

भाई अपने तन से मन से, दूर कुरोग करें।
आओ योग करें। आओ योग करें।

हर कोई इसे कर सकता है,
छोटा, बड़ा, अमीर, गरीब।
न औषधि की आवश्यकता है,
न ही बीमारी आये करीब।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment