Home » News feed » सरकारी योजना » Ladli Behna Yojana Status 2023: लाड़ली बहना योजना स्टेटस चेक

Ladli Behna Yojana Status 2023: लाड़ली बहना योजना स्टेटस चेक

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म ऑनलाइन मोबाइल एप के द्वारा भरे जा रहे है। योजना की देख-रेख जिला कलेक्ट्रेट, जनपद कार्यालय के द्वारा की जा रही है। सभी जिलों के कलेक्टरों द्वारा Ladli Behna Yojana को मिशन मोड़ पर लिया है, इसका आदेश सीएम ऑफिस से जारी किया गया है। प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे है। पंजीयन करने से पहले प्रत्येक पात्र महिला का Samagra Portal Aadhaar KYC किया जाता है। इस लेख में Ladli Behna Yojana Status 2023, आधार NPCI DBT की स्थति कैसे देखे इसके बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

Ladli Behna Yojana Status 2023

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र परिवार की प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये सीधे बैंक में भेजे जायेंगे। इस तरह एक साल में महिला को 12000 रुपये मिलेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालय स्तर पर सभी महिलाओ की Samagra Aadhaar eKYC की जा रही है। Ladli Behna Yojana Online आवेदन की आखरी तारीख 30 अप्रेल है। सुचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार फॉर्म भरने की आखरी तारीख बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े:  Pan Card Reprint Kaise Kare 2023: पैन कार्ड प्रिंट कैसे करे ऑनलाइन

एमपी लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

MP Ladli Behna Yojana का मुख्य उद्देश्य आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर महिलाओ को सक्षम बनाना है।

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana पात्रता

योजना के अंतर्गत ऐसी श्रेणी की महिला पात्र होगी जो-

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
  • आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
शुरुआत 5 मार्च 2023
लाभ प्रतिमाह 1000 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in

MP Ladli Behna Yojana Status ऐसे देखे

लाड़ली बहना योजना पोर्टल ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट – cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।

यह भी पढ़े:  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023
MP Ladli Behna Yojana Status 2023
  • इसके बाद आवेदन की स्थति मेन्यू बटन पर क्लिक करे
  • समग्र सदस्य आईडी तथा कॅप्टचा कोड दर्ज करे
  • ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करे।
  • आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर खोजे बटन पर क्लिक करे।
  • आपकी सभी जानकारी जैसे Samagra आधार NPCI DBT लिंक की स्थित स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

यह भी पढ़े

Ladli Behna Yojana Portal 2023
विश्व पर्यावरण दिवस 2023
MP bijli bill download 2023
Pin Code Kya Hota Hai
Mallakhamb मलखंब क्या है

jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment