मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, Ladli Behna Yojana के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जायेंगे। Online registration के लिए आधिकारिक वेबसाइट Portal LBY को लॉन्च कर दिया है।
Ladli Behna Yojana Portal 2023
लाड़ली बहना योजना पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। जो भी महिला जिसकी उम्र 23 से 60 वर्ष के बिच है, उसका ऑनलाइन पंजीयन किया जायेगा। महिला का सबसे पहले Samagra Portal पर Aadhaar eKYC किया जायेगा, उसके बाद Ladli Behna Yojana Portal पर ऑनलाइन पंजीयन किया जायेगा।
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
Ladli Behna Yojana का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन को बढ़ाना है। इससे महिलाओ में आर्थिक विकास के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
MP Ladli Behna Yojana का लाभ
योजना के तहत महिला के NPCI-DBT बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये भेजे जायेंगे।
लाड़ली बहना योजना के मुख्य बिंदु
| योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना |
| विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश शासन |
| रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन |
| आवेदन फॉर्म | उपलब्ध |
| आवेदन शुरू | 25 मार्च से |
| आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेज
Ladli Behna Yojana Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपको निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे।
- समग्र परिवार आईडी
- आधार कार्ड
- समग्र पोर्टल ekyc करते समय जो मोबाइल नंबर दिया था, वह साथ रहना चाहिए। क्योकि ऑनलाइन आवेदन भरते समय ओटीपी सत्यापन के बाद फॉर्म जमा होगा।
तथा आवेदनकर्ता महिला को भी साथ में उपस्थित होना होगा, क्योकि महिला की फोटो मोबाइल से खींचकर अपलोड करना होगी।
Ladli Behna Yojana Portal Registration Online
लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
- Samagra SPR Portal का यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करे।
- इसके बाद आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
- समग्र परिवार आईडी या सदस्य आईडी दर्ज करे।
- आपके सभी परिवार के सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी।
- पात्र महिला को चुने, आगे बड़े – सभी घोषणा चेक बॉक्स को टिक करे।
- OTP भेज कर सत्यापित करे बटन पर क्लिक करे।
- मोबाइल पर आये OTP को दर्ज कर सत्यापित करे।
- आपका फॉर्म ऑनलाइन जमा होने तथा पंजीयन क्रमांक स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।
- इसका प्रिंट आउट निकाल ले।
Ladli Behna Yojana eKYC कैसे करे
Samagra Portal Aadhaar ekyc: लाड़ली बहना योजना में KYC करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – samagra.gov.in पर जाए।

- इसके बाद समग्र पोर्टल में ई-केवाईसी करने के लिए क्लिक करें ।
- महिला की समग्र सदस्य आईडी तथा कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
- खोजे बटन पर क्लिक करे
- मोबाइल नंबर दर्ज कर, ओटीपी प्राप्त कर सत्यापित करे।
- इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर, send OTP बटन पर क्लिक करे।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर सत्यापित करे।
- आपका सफलतापूर्वक सत्यापन हो गया है, का मेसेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।