Home » News feed » लाइफस्टाइल » पसीने की बदबू से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

सेंधा नमक से लेकर टमाटर का रस तक, ये 5 घरेलू उपाय से दूर होगी पसीने की बदबू

भले ही आप घर से बाहर नहीं निकल रहे, न ही आपको किसी से गले मिलते हुए शर्मिंदा होना पड़ रहा है। लेकिन शरीर आने वाली पसीने की बदबू बैक्‍टीरिया का जमावड़ा होते जाने का संकेत है।

एंटी-बैक्टीरियल साबुन से स्नान करना, शरीर को अच्छी तरह से साफ करना, और एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करना। इसके अलावा, रोजाना पैरों को धोने और जूते – चप्पल और मोजे को साफ रखने से शरीर की गंध पर काबू पाया जा सकता है।

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय:

1 सेंधा नमक

रॉक सॉल्‍ट या सेंधा नमक में शक्तिशाली क्लींजिंग गुण होते हैं, जो पसीने और उसकी बदबू को खत्म करते हैं और त्वचा की सतह पर रहने वाले रोगाणुओं की क्रिया को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़े:  गर्मी में कौन कौन से फल खाने चाहिए? - fruits in summer

गुनगुने पानी के एक टब या बाल्टी में सेंधा नमक के कुछ क्रिस्टल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। जब तक कि वे पूरी तरह से मिक्स न हो जाएं और पसीने और शरीर की गंध को नियंत्रण में रखें।

2. टमाटर का रस (Tomato Juice)

टमाटर में नैचुरल एंटी सेप्टिक गुण होते हैं जो गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। टमाटर का इस्तेमाल पसीने की बदबू कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए टमाटर को निचोड़कर दो कप रस तैयार करें। फिर इसे एक बाल्टी पानी में मिला दें। इस पानी से नहा लें। इसके अलावा एक कप टोमैटो एक्स्ट्रैक्ट लें और अपने आर्मपिट्स पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

3. सफेद सिरका भी फायदेमंद  (Vinegar)

सिरका कपड़ों से आने वाले पसीने की बदबू को भी खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच सिरका एक बाल्टी पानी में डाल कर अच्छे से मिला लें और फिर उसमें धुले कपड़ों को 5 मिनट तक भिगोएं। बाद में कपड़ों को निचोड़कर सूखा लें। ऐसा करने से आपके कपड़ों से पसीने की बदबू खत्म हो सकती है।

यह भी पढ़े:  आपकी रोजाना की ये 5 आदते पहुंचा सकती हैं आपकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

4 ग्रीन टी बैग्स

एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर, ग्रीन टी बैग पसीने की वजह से शरीर से आने वाली गंध को दूर करने का एक वरदान है।

बस गर्म पानी में कुछ टी बैग को डुबोएं और एक बार पूरी तरह से भिगोने के बाद, अंडरआर्म के क्षेत्र पर जहां भी आपको पसीना आता है, वहां पर 5 मिनट तक दबाएं और धो लें।

5. नींबू (Lemon)

सिरके की तरह ही नींबू भी त्वचा के पीएच को संतुलित करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसकी वजह से गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसके लिए एक नींबू को काट लें और इसे अपने अंडरआर्म पर लगाएं। इसे लगाते वक्त कोशिश करें कि नींबू का रस त्वचा पर रहे। अंडरआर्म पर नींबू का रस जब सूख जाए तब ठंडे पानी से साफ कर लें। इसे सप्ताह में एक ही बार करें।

यह भी पढ़े:  खाना खाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है

इसके साथ ही आप 2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर 10 मिनट तक लगाए रखें और बाद में साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से भी आपको पसीने की बदबू से निजात मिल सकती है। इसे आप सप्ताह में 2 या 3 बार कर सकते हैं।

स्रोत : लाइव हिंदुस्तान


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment