Home » News feed » टेक और गैजेट्स » Twitter का भारतीय वर्जन है Koo App, ऐसे करें डाउनलोड

Twitter का भारतीय वर्जन है Koo App, ऐसे करें डाउनलोड

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Koo App: माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter से मुकाबला करने के लिए भारत में मेड इन इंडिया ऐप ‘Koo’ को हाल ही में लांच किया गया है। Koo App लांच के बाद ही यह ऐप यूजर्स के बीच काफी चर्चा में है और लोकप्रिय भी हो रहा है। ‘Koo india’ ऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से पता चलता है कि इसकी डाउनलोडिंग में 10 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में भी koo india ऐप का जिक्र किया था, जिसके बाद यह ऐप और अधिक चर्चा में आ गया है और इसकी डाउनलोडिंग भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐप को प्रमोट कर रहे हैं, साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रविशंकर प्रसाद ने भी इस ऐप पर अपना अकाउंट बना लिया है। इसके अलावा भी कई भारतीय नेता और हस्तियां ‘Koo india’ ऐप को प्रमोट कर रही हैं। इस ऐप को आत्मनिर्भर भारत अभियान का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़े:  क्या है गूगल फॉर इंडिया (Google for India) प्रोजेक्ट ? जाने महत्वपूर्ण बाते !

बीते साल लांच हुआ था ‘Koo’ ऐप

Koo india ऐप को बीते साल मार्च 2020 में लांच किया गया था। इस ऐप ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भ ऐप इनोवेशन चैलेंज को भी जीता था, लेकिन हाल के दिनों में यह ज्यादा चर्चा में आ गया है।

koo app owner

इस ऐप को अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक नाम के युवाओं ने बनाया है। ‘Koo india’ ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, तमिल, मलयालम, मराठी, पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में फिलहाल उपलब्ध है।

ऐसे करें Download Koo App डाउनलोड और इंस्टॉल

अगर आप भी इस ट्विटर के भारतीय वर्जन ऐप Koo App का उपयोग करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस ओटीपी की एंट्री करते ही ‘Koo’ ऐप खुल जाएगा।

यह भी पढ़े:  जाने 5G के बारे में, किस तरह यह 4G से अलग है

Koo ऐप का इंटरफेस

इस Koo App का इंटरफेस बेहद ही खास है और इसमें कई सेग्मेंट मिलेंगे, जिसमें एंटरटेनमेंट, न्यूज, सरकारी विभाग, प्रोफेशन, टीचर, सोशल वर्कर आदि। इनमें से आप किसी को भी फॉलो करके ताजा पडेट्स जान सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आप 400 अक्षरों का पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट में केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि आपको ऑडियो मैसेज, वीडियो, लिंक और इमेज शेयर करने का भी विकल्प मिलेगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। प्ले स्टोर पर ‘Koo’ ऐप 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है।


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment