Home » News feed » सरकारी योजना » प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत स्वस्थ्य केन्द्रो पर होंगे पंजीयन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत स्वस्थ्य केन्द्रो पर होंगे पंजीयन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

झाबुआ : (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना) आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन किए जा रहे हैं। इसमें प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसके लिए स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भी पंजीयन कराया जा सकता है।

आइये जानते है इस योजना के बारे में।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को 2013 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चलाया जाता है। इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला व माताओं को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि सीधे उनके खाते में जाती है। इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य देश की गरीब और मजदूरी करने वाली महिलाओ को गर्भावस्था में काम के नुकसान की भरपाई करने के लिये मुआवजा देना है | और महिला को उचित पोषण और आराम सुनिश्चित करना है |

यह भी पढ़े:  New Ayushman Card Download On Mobile App: घर बैठे आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करे

इस नकदी प्रोत्साहन राशि से गर्भवती महिला अपने पोषण में सुधार कर सकती है | हम सभी को यह अचे से ज्ञात है की अगर गर्भवती माता स्वस्थ है तो बच्चा भी स्वस्थ होगा |

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की मदद से गर्भवती महिलाओ और स्तनपान माताओ के स्वस्थ में सुधार लाना है |

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी होगी, क्योकि इस योजना का संचालन आंगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से की जाती है |

आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर महिला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती है |

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में और अधिक जाने। 


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment