Home » News feed » सरकारी योजना » आधार की तरह अब वोटर आईडी कार्ड भी डाउनलोड होगा, जाने पूरी जानकारी हिंदी में

आधार की तरह अब वोटर आईडी कार्ड भी डाउनलोड होगा, जाने पूरी जानकारी हिंदी में

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) आज से इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी कार्ड (e-EPIC) ऐप की शुरुआत करने जा रहा है. इस ऐप की मदद से अब आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड भी ऑनलाइन (Online Voter Id Card) जेनरेट किए जा सकेंगे.

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा शुरू किए गए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण के तहत अब भारत के नागरिक आधार कार्ड जैसे ही डिजिटल वोटर आईडी कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे. कानून मंत्री द्वारा इस सुविधा की शुरुआत आज 25 जनवरी को यानी ‘राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’ (National Voters’ Day) के मौके पर की गई. आइए जानते हैं डिजिटल वोटर आईडी को डाउनलोड करने के तरीके और उससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में.

यह भी पढ़े:  PM Kisan KYC Update 2023 last date: पीएम किसान आधार नंबर रजिस्ट्रेशन pmkisan.gov.in

दो फेज में शुरू होगी सेवा

इस ऐप को दो फेज में लॉन्च किया जाएगा. पहला फेज आज से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें ये सुविधा 19 हजार नए वोटर्स को दी जाएगी. जबकि दूसरा फेज 1 फरवरी से शुरू होगा जिसमें सभी वोटर्स इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. यानी अब वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी हमेशा साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. आप उसे अपने फोन में साथ लेकर चल सकेंगे. यह ठीक उसी तरह का होगा जैसे इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास होता है जिसे हवाई यात्रा करने से पहले डाउनलोड किया जाता है.

मोबाइल नंबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इसके लिए आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते वक्त मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. मतदाता सूची में मोबाइल नंबर और नाम दर्ज होने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा. इसके बाद ओटीपी (One Time Password) के जरिए e-EPIC ऐप डाउनलोड कर उसमें रजिस्टर कर सकेंगे और नया वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़े:  E Shramik Card Registration 2023: ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, CSC e-shram Card

यहां से डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड

फिर राष्‍ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) के लॉगिन पेज https://www.nvsp.in/Account/Login या चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in पर जाएं।

E-EPIC डाउनलोड का द‍िखेगा ऑप्‍शन

  • अगर आपका अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए अपना अकाउंट बनाएं। है तो अगले स्‍टेप पर जाएं।
  • एक बार अकाउंट बन जाए तो फिर लॉगिन पेज पर डीटेल्‍स एंटर करके लॉगिन करें।
  • आपको E-EPIC डाउनलोड का ऑप्‍शन दिखेगा। इसपर क्लिक करें तो PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • डाउनलोड की सुविधा 25 जनवरी की सुबह 11.15 बजे के बाद उपलब्‍ध होगी।

voter id card download hindi | voter id card download with photo| duplicate voter id card download| nvsp| color voter id download | voter list download| voter id kaise check kare

यह भी पढ़े:  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023

jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment