आर माधवन Rocketry Review: R Madhavan एक अच्छे एक्टर हैं। लोगो में उनका गजब का क्रेज और प्यार है। अगर आपको भी माधवन के बारे में अब तक इतना ही पता था तो आप गलत हैं। ये फिल्म देखने के बाद आपको पता चल जायेगा कि आर माधवन एक अच्छे एक्टर के साथ उस पल को जीने वाले जीनियस कलाकार हैं जिन्होंने हमारे देश के हीरो Nambi Narayanan की जीवनी को पर्दे पर जिंदा उकेर दिया है।
Rocketry The Nambi Effect फिल्म को माधवन द्वारा लिखा गया है और डायरेक्ट किया है और इसके लिए माधवन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। R माधवन ने इस कहानी को वैसे ही पेश किया जैसा करना चाहिए था।
फिल्म में उनकी ईमानदारी और काम साफ दीखता है और यही इस फिल्म को और खूबसूरत बनाता है। माधवन ने साबित कर दिया कि वो ना सिर्फ शानदार एक्टर हैं बल्कि कमाल के राइटर और बेमिसाल डायरेक्टर भी हैं।
Rocketry Movile कहानी
यह कहानी Nambi Narayanan वैज्ञानिक की कहानी है किस तरह से नाम्बी नारायण को नासा में बड़ी नौकरी मिल रही थी। पैसा गाड़ी बंगला सब कुछ मिल रहा था, लेकिन उन्होने देश के लिए काम करने का फैसला किया और फिर उनको किस तरह से अपने ही देश में जिल्लत सहनी बड़ी बेइज्जती के साथ जेल में कठिन यातनाये सहनी पड़ी।
उनके साथ परिवार को परेशान किया गया। ये कहानी अब तक आपने कानो से सुनी है लेकिन रॉकेट्री फिल्म में आप ये कहानी महसूस करते हैं। Nambi Narayanan के साथ उस दर्द को स्वयं में जीते हैं। आप भी सिनेमा की सीट पर बैठकर वो दर्द महसूस करते हैं। पहले हाफ में अंग्रेजी डायलॉग के साथ फिल्म आपको एंटरटेन किए रखती हैं।
फिल्म की शूटिंग की विदेश एवं देश में की गई है जहां जहां Nambi Narayanan गए थे। दूसरा हाफ काफी कमाल का है. Nambi Narayanan की दर्द आपको रुला डालता है।
R Madhavan एक्टिंग
आर माधवन ने इस फिल्म में जबदस्त और कमाल की एक्टिंग के साथ माधवन ने इस किरदार को अपने में जिया है। Nambi Narayanan की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक के सफर को माधवन ने परफेक्शन के साथ अपने में निभाया और उस पल को जिया है।
Nambi Narayanan के दर्द को R माधवन ने काफी अच्छे से बयां किया है। Rocketry IMDb Rating इस मूवी को चारो और से तारीफे और प्यार मिल रहा है, वैसे क्यों नहीं मिलेगा, मूवी है कमाल की इसलिए तो IMDb पर मूवी को 10 में से 9.1 रेटिंग मिली है। यह फिल्म को और ज्यादा तारीफ के काबिल बनाती है।