आप सभी लोगो ने कम्प्यूटर के बारे में सुन रखा होगा। क्योकि आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर का महत्व और अधिक बाद गया है। कम्प्यूटर का उपयोग आज के समय लगभग हर एक क्षेत्र में हो रहा है। कम्प्यूटर ने शिक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाइल उद्योग के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इससे प्रत्येक क्षेत्र में काम को और आसान और सरल बना दिया है। जिससे कार्यो में तेजी आय है। आज हम इस आर्टिकल में कम्प्यूटर के बारे में जानेंगे। इसकी उत्पति, इतिहास, कम्प्यूटर की परिभाषा और भी बहुत सी बातो के बारे में जानकारी देंगे।
कम्प्यूटर क्या है? (What is computer)
कम्प्यूटर एक ऐसी मशीन है जो किसी डाटा की गणना करना, जानकारी को स्टोर एवं प्रबंधन के लिए उपयोग किया जाता है। कम्प्यूटर शब्द, लेटिन शब्द Compute से लिया गया है। जिसका अर्थ गणना करना है।
Computer एक सुचना संसाधन यंत्र (Information Proccessing Machine) है, जो विभिन्न प्रकार के बहुत से कार्यो को एकसाथ कर सकता है। कम्प्यूटर इनपुट-प्रॉसेस-आउटपुट के सिद्धांत पर कार्य करता है। कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है।
[su_note note_color=”#66efff” radius=”2″]इनपुट (Input) ⇒प्रॉसेस (Process) ⇒ आउटपुट (Output)[/su_note]
कम्प्यूटर दिए गए निर्देशों को प्रोग्राम (Program) के आधार पर कार्य को करता है। प्रोग्रमा के आधार पर सुचना को स्टोर और प्रोसेस करता है। कम्प्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो इनपुट (Input) ⇒प्रॉसेस (Process) ⇒ आउटपुट (Output) के मूल सिद्धांत पर कार्य करता है। जिसमे मशीन इनपुट को लेगा, फिर उस पर कुछ कार्य करके उसका आउटपुट या निष्कर्ष देगा। यह प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर लागु होगा, चाहे वह कितनी भी छोटी या बड़ी हो।
हमने आगे जाना की कम्प्यूटर एक इलेट्रॉनिक मशीन या यंत्र है, Computer डेटा को को ग्रहण करके संग्रहित (Store) करता है। तथा डेटा को प्रॉसेस करके हमें सूचना प्रदान करता है।
ब्लॉक डाइग्राम कम्प्यूटर (block diagram of computer)

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का बना होता है। निचे कम्प्यूटर का ब्लॉक डाइग्राम दिया गया है। कम्प्यूटर में डेटा इनपुट डिवाइस की-बोर्ड के माध्यम से प्रविष्ट किया जाता है, यह डेटा मेमोरी में संगृहीत होता है। सेंट्रल प्रॉसेसिंग यूनिट (CPU) में कंट्रोल यूनिट, अर्थमेटिक और लॉजिक यूनिट होता है। जब हम इनपुट डिवाइस माउस के द्वारा फाइल को ओपन करते है तब कंट्रोल यूनिट, अर्थमेटिक और लॉजिक यूनिट प्रॉसेस के द्वारा सूचना आउटपुट डिवाइस मॉनिटर पर प्रदर्शित होती है।