Home » News feed » त्यौहार » 15 August 2023 Hindi Speech: स्वतंत्रता दिवस भाषण हिंदी में

15 August 2023 Hindi Speech: स्वतंत्रता दिवस भाषण हिंदी में

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, ऑफिस आदि स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है जहां देशभक्ति के गीत गाये एवं बजाए जाते हैं डांस प्रतियोगीता के साथ लोग देश की आजादी का भाषण देते हैं। यहां से लोगो को सुनाये 2 मिनिट के दमदार स्वतंत्रता दिवस भाषण।

15 August 2023 Hindi Speech

देश आजादी के उल्लास में जश्न मना रहा है। हमारे भारत देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। जो हमारे देश की अनेकता में एकता को प्रदर्शित करता है। इस खास दिन को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर “हर घर तिरंगा अभियान” मना रही है।

हमारे भारत देश में तीन राष्ट्रीय पर्व हर साल मनाये जाते है-

15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राष्ट्रिय पर्व है। इस साल 15 अगस्त को देशभक्ति एवं राष्ट्र ध्वज के प्रति जन जागरूकता के लिए भारत सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत देशभर में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जायेगा।

यह भी पढ़े:  Happy Friendship Day 2023 images

स्वतंत्रता दिवस भाषण

आदरणीय प्रधान अध्यापक सर, अतिथिगण, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों

आज हम भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्रा दिवस बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मना रहे है। हमारे भारत देश को आजाद हुए पुरे 75 साल हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को 200 वर्षों के ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी, इसलिए तभी से हम प्रति वर्ष 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। यह दिन सिर्फ आजादी की सालगिरह का जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व होने के साथ हमें गौरवान्वित भी करता है। आज भारत के प्रत्येक नागरिक को देश में पूरी आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार है। विश्व के सबसे बड़े लिखित भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इन्हीं संविधान के मौलिक अधिकारों ने हर भारतीय नागरिक को देश और समाज में सम्मान व आजादी के साथ जीने के लिए स्वतंत्रता प्रदान की है।

दोस्तों, भारत विभिन्न भाषा-बोली, जाति, धर्म एवं अनेक विविधताओं में एकता वाला देश है। इसलिए भारत को अनेकता में एकता वाला देश कहते है। फिर भी हम हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम भारतीय एक है। हमारे देश में विभिन्न राज्यों में 121 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। विभिन्न राज्यों की अलग-अलग संस्कृतियां एवं वेश-भूषा है। हमारे देश के हर राज्य, हर क्षेत्र का नागरिक गर्व एवं हर्षोउल्लास के साथ 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी हर किसी को इतनी आसानी से नहीं मिलती। इसके लिए हमारे वीर-जवानो ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। इस देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानी देश की आजादी के लिए शहीद हो गए। आज इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है।

15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते है। कई जन कल्याणकारी घोषणाएं करते हैं। स्कूलों व सरकारी दफ्तरों आदि जगहों पर भी तिरंगा झंडा फहराया जाता है। राष्ट्रगान गाया जाता है। हर जगह देशभक्ति के गीत बजते सुनाई देते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मोके पर राजधानी दिल्ली तथा सभी सरकारी भवनों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ देता है।

साथियों आज हमें आजादी मिले 75 साल हो चुके हैं लेकिन इस सच को भी हमें स्वीकार करना होगा कि हमारा देश महिला विरोधी अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, धार्मिकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, आतंकवाद,कट्टरवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, असमानता, लिंगभेद जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। हमे इन सब से ऊपर उठकर सबसे बड़े धर्म “मानव सेवा” पर ध्यान देना होगा एवं किसी भी प्रकार के नफरतवाद में शामिल नहीं होना है। आज आजादी की सालगिरह के मौके पर हम सभी को इन्हें जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़े:  विश्व पर्यावरण दिवस 2023 फोटो, निबंध, भाषण, कविता, कोट्स

इसी के साथ में अपने भाषण को समाप्त न करना चाहूंगा। वंदे मातरम्… जय हिंद… जय भारत।

जय जवान, जय किसान। भारत माता की जय !


jhabuacityonline.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें


Leave a Comment